नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
तेज रफ्तार कार का कहर: बाइक सवार दो बुजुर्गों की मौत
हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई
बारा प्रयागराज। थाना क्षेत्र के मैदा मोड़ के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान जारी बाजार निवासी 70 वर्षीय बिहारी लाल अग्रहरि और 75 वर्षीय सेहत बहादुर केसरवानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसी काम से बाइक से जा रहे थे, तभी मैदा मोड़ के पास अचानक आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
prayagraj news सड़क दुर्घटना breaking news prayagraj Local News Prayagraj Road Safety India Fatal Road Accident UP Accident News traffic accident india CCTV जांच road accident Prayagraj accident news UP Tragic Accident India police investigation accident बारा प्रयागराज हादसा car bike collision overspeeding accident तेज रफ्तार का कहर two मौत हादसा careless driving India लापरवाही से ड्राइविंग बुजुर्गों की मौत accident case UP car driver absconding हादसा समाचार emergency response police


Comments