नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
आटो में सवारी को लूटने वाले उल्टी गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, तीन महिलाएं दो पुरुष गिरफ्तार
एक पुरुष द्वारा पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग जबाबी फायरिंग में घायल
कानपुर। बर्रा थाना पुलिस ने आटो में सवारी बनकर बैठकर चोरी, लूट करने वाले उल्टी गैंग का खुलासा किया है। जिसमें पुलिस ने तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। एक पुरुष द्वारा पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग का जबाब देने में पुलिस ने एक के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है।
इसकी जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि एक महिला ने बर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह आटो में बैठकर आ रही थी तभी कुछ महिलाएं भी आटो में बैठ गईं और उल्टी करने के बहाने से उस महिला का ध्यान भटका दिया इसी बीच इन्हीं महिलाओं में से किसी ने उसका मंगलसूत्र निकाल लिया। जब उस महिला को ज्ञात हुआ तब उसने इसकी शिकायत पुलिस से की।
इस घटना के दूसरे दिन जब पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा था तभी ये लुटेरी महिलाएं और आटो में बैठकर दूसरे शिकार के लिए निकलीं तथा मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इनको पकड़ लिया। इसी बीच इन्हीं के साथ एक पुरूष जिसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की जिससे उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने माला, नंदनी, रिंकू, प्रिंस को गिरफ्तार किया जबकि अभिषेक तमंचा कारतूस लेकर फरार हो गया। रात्रि में जब पुलिस इसकी तलाश कर रही थी तब इसने पुलिस पर गोली चला दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जो कि अभिषेक के पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से अवैध असलहा (एक अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 3 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 1 अदद खोखा कारतूस 315 बोर) व घटना में प्रयुक्त एक अदद आटो सं0 UP78JN5498 व बरामदगी चोरी किये गये मंगलसूत्र को बेचने से प्राप्त रुपयो में से 10520/- रूपये बरामद किए हैं।
Crime news up लूट की वारदात kanpur crime news UP Police Action पुलिस कार्रवाई Law and Order UP latest crime news UP Crime Update Police Encounter News कानपुर अपराध समाचार Barra Kanpur auto loot gang उल्टी गैंग खुलासा robbery case Kanpur police encounter Kanpur महिलाओं का गैंग loot gang busted firing on police arrest news Kanpur बर्रा थाना महिला लुटेरी गैंग अवैध असलहा बरामद auto robbery case criminal gang arrest investigation news India


Comments