पूर्व मंत्री के पेट्रोल पंप पर साइबर ठगी, एकाउंट हुआ फ्रीज 

गूगल पे व फोन पे आदि जैसे ऑनलाइन लेन-देन के माध्यम अब हुए जोखिम भरे

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

महमूदाबाद- सीतापुर नगर के एक पेट्रोल पंप पर साइबर ठग द्वारा खाते में पैसे भेजकर सीएनजी भरवाई और शिकायत करके पेट्रोल पंप का खाता भी  फ्रीज करवा दिया। ऐसा ही एक मामला महमूदाबाद कस्बे के पेट्रोल पंपों पर देखने को मिल रहा हैं, बताया जा रहा है कि कई पेट्रोल पम्पों के लाखों रुपए ब्लॉक किये जा चुके है। 
 
आज एक ताजा मामला सामने आया है। नगर के साई पेट्रोल पम्प, स्थित पैतेपुर रोड निकट मोतीपुर चौराहा का पूरा बैंक एकाउंट फ्रीज (बंद) किया गया, तब हड़कंप मच गया,  छानबीन करने पर जब सारी सच्चाई मालूम पड़ी तो वहाँ के मैनेजर द्वारा स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। यह पंप पूर्व विधायक व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा का है इसकी शिकायत उन्होंने जिले के पुलिस कप्तान से भी मिलकर की है।
 
बताया जा रहा है कि एक संदिग्ध व्यक्ति अपने वाहन में कई बार सीएनजी डलवाई और UPI के माध्यम से आनलाइन पैसा डाला, आज वह व्यक्ति फिर सीएनजी डलवाने गया तब सेल्समैन ने उसे पहचान कर उससे पूंछतांछ करने लगे, तो वह गाड़ी छोड़ कर भाग गया।।  इस पेट्रोल पंप के लगभग तीन लाख से ऊपर की रकम की शिकायत है। पेट्रोल पंप से डीजल या पेट्रोल ले लिया या फिर सेल्समैन से साठगांठ कर नगद ले लिया, फिलहाल जांच जारी है।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार