राजनीति
अवैध पैथोलॉजी और एक्सरे सेंटर बना मौत का जाल, प्रशासन मौन
गायघाट में बिना लाइसेंस चल रहा प्रिंस पैथा सेंटर, मरीजों की जान जोखिम में
बस्ती। बस्ती जिले कलवारी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट में स्वास्थ्य विभाग के नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए एक अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। 'प्रिंस पैथा एंड एक्सरे कलेक्शन सेंटर' नाम का यह संस्थान बिना किसी वैध लाइसेंस या पंजीकरण के मरीजों की जांच कर रहा है, जो सीधे तौर पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ है।
रसूख के आगे कानून बौना हैरानी की बात यह है कि घनी आबादी वाले नगर पंचायत में खुलेआम चल रहे इस अवैध सेंटर पर अब तक स्वास्थ्य विभाग की नजर नहीं पड़ी है। स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, सेंटर संचालक को किसी बड़े रसूखदार का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण विभाग कार्रवाई करने से कतरा रहा है। बिना पैरामेडिकल डिग्री और तकनीकी विशेषज्ञ के हो रही जांचों से गलत रिपोर्ट आने का खतरा बना रहता है।
साठगांठ की आ रही बू क्षेत्र के नागरिकों का आरोप है कि स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों और जिम्मेदारों की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा अवैध धंधा संचालित होना नामुमकिन है। बिना पंजीकरण के एक्सरे मशीनों का संचालन भी पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक है।
जनता की मांग- मरीजों की जान को खतरे में देखते हुए स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) से इस फर्जी सेंटर को तत्काल सील करने और संचालक के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस स्वास्थ्य माफिया के खिलाफ कब जागता है
UP Health News Medical Fraud India बस्ती अवैध पैथोलॉजी illegal pathology lab India fake diagnostic center UP Gayghat Basti news Prince Patha Xray center case बिना लाइसेंस लैब health department negligence UP patient safety risk India illegal Xray center healthcare scam India unauthorized medical practice diagnostic fraud India public health danger India CMO action demand fake lab investigation


Comments