राजनीति
श्रीभूमि जिला के जयनगर गांव की सड़क की हालत जर्जर, ग्रामीणों को भारी परेशानी
विभागीय अधिकारी से हस्तक्षेप की मांग
श्रीभूमि : श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुल्लभछड़ा के निकट कालाछड़ा क्षेत्र से जयनगर, तारापुर और बालिया सहित कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को लंबे समय से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस जर्जर सड़क के कारण आम जनता, छात्र-छात्राएं, मरीज और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है। विशेषकर बरसात के मौसम में सड़क की हालत और अधिक खराब हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क कई स्थानों पर कच्ची, टूटी-फूटी और पूरी तरह से अनुपयोगी हो चुकी है। ऐसे में आपातकालीन सेवाओं, जैसे एंबुलेंस और अन्य वाहनों का संचालन भी लगभग असंभव हो जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वर्षों से इस मार्ग की मरम्मत या पक्कीकरण नहीं किया गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से इस महत्वपूर्ण सड़क के शीघ्र मरम्मत एवं पक्कीकरण की मांग की है और प्रशासन से इस दिशा में त्वरित एवं ठोस कार्रवाई की अपील की है।
खराब सड़क से परेशानी श्रीभूमि सड़क समस्या Jaynagar road condition rural road damage India village connectivity issue खराब सड़क गांव Assam rural infrastructure road repair demand India broken road problem village Ramkrishnanagar constituency issue Dullabcherra Kalachhara road rural transport problem India village development issue student travel issue village ambulance access problem India


Comments