अभ्युदय विद्यालय (सीपीआई) का भव्य लोकार्पण, शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय शुरू

कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी द्वारा विधिवत रूप से  शिलापट्ट का अनावरण कर किया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को साकार करते हुए नगर निगम, स्मार्ट सिटी और बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों से निर्मित अभ्युदय विद्यालयों की श्रृंखला में आज आदर्श संविलियन विद्यालय (सीपीआई) का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी द्वारा विधिवत रूप से  शिलापट्ट का अनावरण कर किया। 

समारोह में बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार की  उपस्थित रहे इस अवसर पर साउथ मलाका पार्षद रितेश मिश्रा, कीडगंज पार्षद किरन जायसवाल, राजापुर वार्ड पार्षद भोला तिवारी, चौखंडी पार्षद रुद्रसेन जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभिभावक, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।

खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा सिंह ने सभी अतिथियों स्वागत किया। इस दौरान सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से दिव्यांग छात्रा वैष्णवी की प्रस्तुति को सराहा गया, जिसे महापौर ने आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष को भी सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नगर निगम और महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संयुक्त प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी तरह के प्रयासों से समाज में शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा।

वहीं महापौर ने अपने उद्बोधन में अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को बेसिक विद्यालयों से जोड़ें, जहां आधुनिक सुविधाएं और प्रशिक्षित शिक्षक उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी शिक्षा विभाग को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी पार्षदों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार