अंदावा चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर
इस भीषण हादसे में संग्रामपट्टी निवासी मिथिलेश चतुर्वेदी गंभीर रूप से घायल हो गए
झूंसी: प्रयागराज। अंदावा चौराहे के पास तेज रफ्तारसे, जहां एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में संग्रामपट्टी निवासी मिथिलेश चतुर्वेदी गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अत्यधिक तेज गति से आ रही थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल मिथिलेश चतुर्वेदी को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा वाहन चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
prayagraj latest news Prayagraj Accident News Traffic Accident UP Jhunsi Andawa Chauraha accident car bike collision India overspeed car accident UP road accident Prayagraj today youth injured accident case rash driving incident India police investigation accident Hindi accident news road safety awareness India breaking news Jhunsi vehicle crash report India public safety concern UP


Comments