नैनी में धार्मिक कार्यों के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित
विशिष्ट अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर विनयानंद महाराज ने समारोह की गरिमा बढ़ाई
नैनी,प्रयागराज- नैनी क्षेत्र में संपन्न हुए विभिन्न धार्मिक कार्यों के उपलक्ष्य में नैनी व्यापार मंडल एवं व्यापार मंडल नैनी के तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं पत्रकारों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महापौर गणेश केसरवानी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर विनयानंद महाराज ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम के संयोजक राहुल जायसवाल पत्रकार के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया, जिन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की।इस अवसर पर मुख्य संरक्षक समर बहादुर सिंह, अध्यक्ष नैनी व्यापार मंडल, सुभाष चन्द्र केसरवानी, पार्षद राकेश जायसवाल, संरक्षक विनोद जायसवाल, महामंत्री घनश्याम जायसवाल, त्रिभुवन चौरसिया, भगवत कुशवाहा, धर्मराज पटेल ,गोल्डी जायसवाल, नाजिम खान, संदीप कनोजिया, वीरु आर्या, ज्वाय सेन, मनोज विश्वकर्मा, डॉ. राकेश विश्वकर्मा, लाला जायसवाल, राजेश केसरवानी, गुड्डू गैरेज, सुनील सेन एवं जितेन्द्र कुमार सिंह,संजय श्रीवास्तव,नयन कुमार कुशवाहा,बबलू कौशल,सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में धार्मिक कार्यों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया और समाज में उनके योगदान की सराहना की गई। समारोह के अंत में उपस्थित पत्रकारों ने भी कार्यक्रम को व्यापक कवरेज प्रदान किया।यह आयोजन सामाजिक एकता एवं धार्मिक समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।
Naini Prayagraj event Ambedkar Jayanti Celebration Naini Social Unity Program India Prayagraj news today Hindi local news Prayagraj religious felicitation ceremony Naini Vyapar Mandal program Ganesh Kesarwani mayor event Mahamandaleshwar Vinyanand Maharaj traders association event UP felicitation ceremony news community leaders gathering Naini latest news


Comments