नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
झूंसी में नारी शक्ति का प्रदर्शन: स्कूटी रैली के साथ ‘नारी शक्ति बंधन’ कार्यक्रम संपन्न
जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली
झूंसी, प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी जिला गंगापार द्वारा फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में ‘नारी शक्ति बंधन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत सेंट्रल अकैडमी, झूंसी (आवास विकास कॉलोनी) से हुई, जहां से महिलाओं ने उत्साह और जोश के साथ एक भव्य स्कूटी रैली निकाली। रैली में शामिल महिलाओं ने समाज में नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया।
इस अवसर पर नगर निगम प्रयागराज के नामित पार्षद अरुण कुमार मिश्रा (पिंटू नेता) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से समाज और राष्ट्र को नई दिशा मिलती है।
कार्यक्रम में जिला एवं मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन में अनुशासन एवं संगठन की एकता झलकती रही।
prayagraj latest news political rally UP BJP कार्यक्रम खबर BJP Jhunsi rally Nari Shakti Bandhan program Prayagraj news today Jhunsi scooter rally women empowerment rally India BJP Mahila Morcha event Gangapar BJP program Phulpur assembly news women participation rally Nari sashaktikaran campaign Jhunsi event update women awareness rally India scooter rally news UP


Comments