नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भाजपा द्वारा रैली निकाल कर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
स्कूटी रैली ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया, जिससे शहर के विभिन्न मार्गों पर जागरूकता का संदेश फैलाया गया
प्रतापगढ़। नगर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत कंपनी गार्डन से हस्ताक्षर अभियान, स्कूटी रैली और पदयात्रा के साथ हुई। इस कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारी सशक्तिकरण के संदेश देती हुई पदयात्रा में शामिल हुईं। स्कूटी रैली ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया, जिससे शहर के विभिन्न मार्गों पर जागरूकता का संदेश फैलाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गीता विश्वकर्मा सदस्य महिला आयोग, विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति देश के विकास की आधारशिला है और सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने की एवं संचालन जिला महामंत्री राजेश मिश्रा राजन द्वारा किया गया। सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पार्टी के पदाधिकारी महिला मोर्चा की महिलाये और समाज के विभिन्न क्षेत्रो की अग्रणी महिलाये और स्कूली छात्राये उपस्थित रही। उक्त जानकारी राघवेंद्र शुक्ला जिला प्रवक्ता भाजपा नें दी।रैली कंपनी बाग से प्रारम्भ होकर मीरा भवन चौराहे होते हुए अम्बेडकर चौराहा से कंपनी बाग में समाप्त हुई और पदयात्रा कंपनी बाग से पुलिस लाइन गेट तक और पुनः कंपनी बाग आकर समाप्त हुई।
Women Empowerment India Pratapgarh latest news Uttar Pradesh BJP news Pratapgarh News Today BJP rally Pratapgarh Nari Shakti Vandan program BJP women empowerment event scooty rally Pratapgarh women participation rally India nari sashaktikaran rally Company Garden Pratapgarh event political rally UP Mahila Morcha program BJP हस्ताक्षर अभियान news padyatra Pratapgarh BJP कार्यक्रम खबर


Comments