छत काटकर शोरूम में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राजीव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस ने छत काटकर ऑटोमोबाइल शोरूम में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।जानकारी के अनुसार, बीते दिनों पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदोरिया के ऑटोमोबाइल शोरूम में छत काटकर घुसकर नगदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राजीव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
 
उपनिरीक्षक सैय्यद गुलाम अब्बास की सूझबूझ और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घाटमपुर के कठेठा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी राम नरेश संखवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की वारदातों में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार