गोरखपुर : खजनी में उमड़ा जनसैलाब: गंगा यादव की पुण्यतिथि पर सपा नेताओं का शक्ति प्रदर्शन, “सबको साथ लेकर चलने” का संदेश

सबको साथ लेकर चले, तभी सपा की सरकार बनेगी: लाल बिहारी यादव

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर/रामअशीष तिवारी (ख़जनी तहसील)

खजनी (गोरखपुर): समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की अपील करते हुए विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि अहंकार त्यागकर गांव-गांव में जनता के सुख-दुख में हिस्सेदारी करनी होगी।

अहंकार छोड़ो, गांवों में समय दो

पुण्यतिथि सभा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए लाल बिहारी यादव ने कहा, “जब तक हम सभी के साथ समान भाव से नहीं जुड़ते, सपा प्रदेश में सरकार नहीं बना सकती। अखिलेश यादव की सरकार बनते ही महिलाओं को प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये दिए जाएंगे।” उन्होंने उपस्थित बड़ी संख्या में महिलाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि व्यक्ति चला जाता है, लेकिन उसका अच्छा कार्य और व्यक्तित्व सदैव याद किया जाता है। आज हजारों लोगों का हुजूम इसी का जीवंत प्रमाण है।
स्व. गंगा यादव थे समाजवादी पुरोधा
संत कबीर नगर के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने स्व. गंगा यादव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानी के दौरान बिना किसी भेदभाव के सभी ग्रामीणों की सेवा की। उनकी पुण्यतिथि पर हजारों महिलाओं-पुरुषों का पहुंचना उनके लोकप्रियता का सबसे बड़ा सबूत है।

गैंगेस्टर एक्ट के तहत सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जनपद में अभियान चलाकर विभिन्न थानों से सम्बन्धित गैंगेस्टर एक्ट में कुल 14 अभियुक्त गिरफ्तार Read More गैंगेस्टर एक्ट के तहत सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जनपद में अभियान चलाकर विभिन्न थानों से सम्बन्धित गैंगेस्टर एक्ट में कुल 14 अभियुक्त गिरफ्तार

पिता के पदचिन्हों पर चल रहे दोनों पुत्र

लंबित विवेचनाओं व IGRS शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित Read More लंबित विवेचनाओं व IGRS शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित

पूर्व विधान परिषद सदस्य संतोष उर्फ सन्नी यादव ने कहा कि स्व. गंगा यादव महामानव थे, जिन्होंने जीवन भर न्याय और सहायता का कार्य किया। उनके दोनों पुत्र प्रहलाद यादव और व्यास यादव पिता के आदर्शों पर चलते हुए उनका नाम रोशन कर रहे हैं।

इफको ने शुरू किया नैनो उर्वरक जागरूकता महा अभियान Read More इफको ने शुरू किया नैनो उर्वरक जागरूकता महा अभियान

IMG_20260411_201942

भाजपा सरकार पर तीखा हमला

पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंककर अखिलेश यादव को सत्ता सौंपने की अपील की।

जिलाध्यक्ष का आह्वान

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा की जीरो टॉलरेंस नीति पूरी तरह फेल हो चुकी है। सपा को भारी बहुमत दिलाकर उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाना होगा।

कार्यक्रम की प्रमुख बातें

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान बीपत यादव ने की, जबकि संचालन मुन्नीलाल यादव ने किया। सभी अतिथियों ने स्व. गंगा यादव के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजली अर्पित की।उपस्थित प्रमुख नेता: कृष्ण कुमार त्रिपाठी, मनुरोजन यादव, खरभान यादव, विमला सैनी, पार्वती मौर्य, कमलेश यादव, अनार कली, राष्ट्रीय पहलवान पन्ने लाल, रामाश्रेय, विद्यासागर उर्फ छोटू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

अंत में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया और पिता के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। सामाजिक सेवा: पुण्यतिथि के अवसर पर सैकड़ों गरीब महिलाओं, विधवाओं, दिव्यांगों और असहायों को साड़ियां व कपड़े वितरित किए गए।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार