नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
पुलिस अधीक्षक अमेठी में किया शुकुल बाजार थाने का वार्षिक निरीक्षण
एसपी ने सराही व्यवस्था व स्वच्छता
अमेठी। जनपद के शुकुल बाजार थाने का वार्षिक निरीक्षण सरवणन टी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अमेठी ने अभिलेखों के बेहतर रखरखाव और परिसर की उत्कृष्ट स्वच्छता की सराहना की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि थाना स्तर पर पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, जिससे आम जनता का विश्वास और मजबूत हो सके।
उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, फरियादियों से संवेदनशील व्यवहार तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश भी दिए।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने कहा कि थाने की साफ-सफाई और अभिलेखों का सुव्यवस्थित होना बेहतर पुलिसिंग का आधार है, जो कार्यक्षमता को बढ़ाता है और जनता को सकारात्मक संदेश देता है।
वहीं क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जब से सरवणन टी ने जनपद की कमान संभाली है, तब से अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है। आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।यह निरीक्षण पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
uttar pradesh police UP police news amethi police amethi news अमेठी समाचार Law and Order Amethi अमेठी पुलिस सरवणन टी police administration UP थाना निरीक्षण Shukul Bazar Police Station शुकुल बाजार थाना SP Saravanan T Police Inspection Amethi Annual Inspection Police Police Superintendent Amethi थाना निरीक्षण समाचार Police Functioning UP Record Maintenance Police Clean Police Station Police Transparency


Comments