रोडवेज बस से टकराकर बाइक सवार युवक घायल

गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड स्थित शेखवापुर गांव के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सवार ने चलती रोडवेज बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 
घायल की पहचान गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खेड़ा गांव निवासी दीपक पासी (30), पुत्र श्यामलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक से अपनी ससुराल जा रहे थे। तभी शेखवापुर गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर चलती बस से जा टकराई।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार