भाजपा स्थापना दिवस पर लहराए ध्वज विकास और राष्ट्रवाद पर जोर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर रही भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं अपितु दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद सहित क्षेत्रभर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यालयों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराकर इस दिवस को गौरवपूर्ण तरीके से मनाया। इस अवसर पर पार्टी के प्रति समर्पण, संगठन की मजबूती और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया गया।स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सुदृढ़ करने वाला एक सशक्त संगठन है।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के मूल विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का कार्य आज तेजी से हो रहा है। देश के कोने-कोने में बुनियादी ढांचे का विकास, गरीब कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा, इन सभी उपलब्धियों का श्रेय वर्तमान नेतृत्व को जाता है।गिरीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने सदैव संगठन को सर्वोपरि मानते हुए कार्य किया है।
 
उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी ने निरंतर प्रगति की है और आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है।उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है और वैश्विक स्तर पर देश की छवि लगातार सुदृढ़ हो रही है। विदेशी निवेशकों का भारत की ओर बढ़ता रुझान इस बात का प्रमाण है कि देश आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है।
 
प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। आज प्रदेश विकास और निवेश के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है और औद्योगिक हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें परिवारवाद, वंशवाद और जातिवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका सम्मान’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है।
 
भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता और परिश्रम के बल पर संगठन के शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है। सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। स्थापना दिवस के इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

About The Author

Post Comments

Comments