तेज हवा में उड़ी टीन शेड, कोटेदार के सिर पर गिरी

डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। तेज हवा का झोंका एक परिवार पर भारी पड़ गया। रालपुर गांव में रविवार की शाम को टीन शेड उड़कर एक व्यक्ति के सिर पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गाँव में दहशत का माहौल है। गांव निवासी कोटेदार राजेंद्र प्रसाद घर के बाहर खड़े थे। तभी दरवाजे पर लगी टीन शेड अचानक हवा में उखड़ गई। देखते ही देखते शेड उनके सिर पर आ गिरी।
 
घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. कुमार विमल ने बताया कि घायल अचेत अवस्था में लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें