जिला रजक कंपू समिति के पूर्व मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार कनौजिया डिप्टी कलेक्टर कृतिका चौधरी का भव्य स्वागत किया

लखनऊ राजधानी लखनऊ की कृतिका चौधरी, पुत्री विनोद कुमार चौधरी, निवासी इंदिरा नगर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ, ने अपने दूसरे प्रयास में डिप्टी कलेक्टर पद पर 30वां स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वे पिछले 6 वर्षों से प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। कृतिका की प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ में ही हुई तथा उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से कॉमर्स विषय में स्नातक किया है। उनके पिता विनोद कुमार चौधरी डाक विभाग में डाक सहायक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता सुनीता चौधरी स्नातक एवं गृहिणी हैं। परिवार में शिक्षा और मेहनत का विशेष महत्व रहा है।
 
उनकी बड़ी बहन ऋतिका चौधरी इलाहाबाद हाई कोर्ट में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटी बहन अक्षिता चौधरी स्नातक नर्सिंग की पढ़ाई के साथ-साथ नीट की तैयारी कर रही हैं। इस उपलब्धि पर परिवार के सदस्य, रिश्तेदार एवं क्षेत्रवासियों के साथ-साथ रजक समाज में भी खुशी की लहर है। इस सफलता पर दिनेश कुमार कनोज़िया सहित अन्य सम्मानित व्यक्तियों ने भी कृतिका चौधरी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर हरीश धोबी वाला, मनोज चौधरी, अजय कनोज़िया, राम कुमार, अशोक कनोज़िया (पत्रकार) एवं रामशंकर मौजूद रहे और सभी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें