साइबर टीम अनपरा ने कराए ठगी के रुपये वापस, लोगों ने किया जनपद पुलिस की सराहना

साइबर जागरूकता हेतु अपील- व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार, पैन, पासवर्ड, OTP किसी के साथ साझा न करें, अनजान QR कोड या लिंक पर क्लिक न करें।साइबर अपराध की घटना होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने / cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश - 

अनपरा की साइबर टीम ने आवेदक नैन कुमार सिंह पुत्र संतोष कुमार सिंह, निवासी ATP कॉलोनी, अनपरा को हुई धोखाधड़ी के मामले में ₹18,000 उसकी मूल बैंक खाते में सुरक्षित रूप से वापस कराया।

दिनांक 30.03.2026 को आवेदक ने गलती से फोन पे के माध्यम से अज्ञात नंबर पर ₹18,000 ट्रांसफर कर दिया था। इस पर आवेदक ने साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं cybercrime.gov.in पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में साइबर टीम ने NCRP पोर्टल के माध्यम से धनराशि को होल्ड कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। तत्पश्चात संबंधित बैंक शाखा को पत्राचार कर धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में लौटाई गई।

मेधावी छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत, खुशी से खिले चेहरे  Read More मेधावी छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत, खुशी से खिले चेहरे 

धनराशि वापसी में सहयोग देने वाली टीम में मुख्य रूप से सत्येन्द्र कुमार राय प्रभारी निरीक्षक, अनपरा, हे0का0 आनन्द मोहन बिन्द साइबर हेल्प डेस्क शामिल रहे। 

जिला वृक्षारोपण,पर्यावरण, गंगा समिति की बैठक सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न Read More जिला वृक्षारोपण,पर्यावरण, गंगा समिति की बैठक सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न


बाजार शुक्ल थाना प्रांगण में समाधान दिवस आयोजित Read More बाजार शुक्ल थाना प्रांगण में समाधान दिवस आयोजित

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें