नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सिद्धार्थनगर में चार करोड़ के गबन में फरार आरोपी महिला गिरफ्तार
इस घटना के बाद से आरोपी फरार थे, जिससे किसानों में रोष और आर्थिक संकट था
सिद्धार्थनगर | जिले के इटवा थाना क्षेत्र में किसानों से 4 करोड़ रुपये की ठगी और गबन के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से फरार चल रही महिला को 3 अप्रैल शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे गैंगस्टर एक्ट के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में इटवा थाना पुलिस और जिला एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त टीम ने फरार आरती जायसवाल को उसके इटवा स्थित आवास, वार्ड नंबर-8 गुरु गोविंद सिंह नगर से गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच के अनुसार, वर्ष 2024 में इस गिरोह ने सुनियोजित तरीके से सिद्धार्थनगर और बलरामपुर जनपद के सैकड़ों किसानों को निशाना बनाया। गिरोह के सदस्यों ने किसानों से बड़ी मात्रा में अनाज उधार लिया, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया। इस प्रकार, लगभग 4 करोड़ रुपये मूल्य के अनाज का गबन किया गया। इस घटना के बाद से आरोपी फरार थे, जिससे किसानों में रोष और आर्थिक संकट था।
इस मामले में पुलिस ने पहले ही तीन अन्य अभियुक्तों सिद्धार्थ जायसवाल, कैलाश जायसवाल और सन्नो देवी-को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। मुख्य महिला अभियुक्ता आरती जायसवाल लगातार फरार चल रही थी। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी और अंततः उसे उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
इस मामले में इटवा थाना में वर्ष 2024 में धारा 406 और 120बी भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अतिरिक्त, कठेला समय माता थाना में भी वर्ष 2024 में धारा 406 भादंवि के तहत एक और मुकदमा दर्ज है। गिरोह की संगठित आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।
up crime news hindi news update Swatantra Prabhat Lucknow Siddharthnagar Breaking News Itwa police action सिद्धार्थनगर गबन मामला siddharthnagar embezzlement case 4 करोड़ ठगी खबर fraud case up इटवा थाना गिरफ्तारी महिला आरोपी गिरफ्तार woman arrested siddharthnagar किसानों से ठगी मामला farmers fraud case गैंगस्टर एक्ट कार्रवाई gangster act up अनाज गबन मामला grain embezzlement case पुलिस कार्रवाई उत्तर प्रदेश economic crime up itwa crime news


Comments