एडीसीओ ने किया पीसीएफ बफर स्टाक का सत्यापन

अप्रैल के प्रथम सप्ताह मे होगा समितियो को उर्वरक का प्रेषण

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ दुद्धी अजय कुमार ने पीसीएफ के बफर स्टॉक का सत्यापन किया।इसी क्रम मे एडीसीओ सदर अवधेश सिंह ने पीसीएफ डोहरी का सत्यापन किया।

इस अवसर पर जिला प्रबंधक पीसीएफ रोहित गुप्ता ने कहा कि सत्यापन के उपरांत सभी समितियो को आवंटन के अनुसार उर्वरक का प्रेषण सुनिश्चित किया जाएगा।सत्यापन के दौरान भंडारित उर्वरक तथा डेड स्टॉक का सत्यापन किया गया।सत्यापन के दौरान जिला प्रबंधक पीसीएफ रोहित गुप्ता, आंकिक राकेश जायसवाल, चंद्रजीत, अफजल आदि उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार