नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
किसानों को लाभ दिलाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री का व्यापक अभियान किया गया शुरू
कृषक बन्धुओं का फार्मर रजिस्ट्री अप्रैल 2026 तक पूर्ण न होने पर किसान सम्मान निधि और अन्य कृषि संबंधी योजनाओं का नही मिलेगा लाभ-जिलाधिकारी
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री को व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में ग्राम पंचायत में विशेष शिविर आयोजित कर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान इस योजना से वंचित न रहे। जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में राज्य सरकार फार्मर रजिस्ट्री को कृषि क्षेत्र में एकीकृत लाभ वितरण प्रणाली के रूप में विकसित कर रही है।
जिससे किसान विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही पहचान के आधार पर सरल और व्यवस्थित तरीके से प्राप्त कर सके।उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं में यदि लाभार्थियों के नाम या अभिलेखों में कोई त्रुटि अथवा असंगति है, तो उसे आधार से लिंक कर प्राथमिकता के आधार पर संशोधित किया जाए। इसके साथ ही प्रत्येक पात्र किसान को किसान पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित किया जाए।
कृषि विभाग अपनी सभी योजनाओं को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ने के लिए आवश्यक तकनीकी व्यवस्था निर्धारित समय सीमा में तैयार करे और विभागीय पोर्टल को 01 मई 2026 तक पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाया जाए, साथ ही, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता एवं लघु सिंचाई जैसे सहयोगी विभाग 31 मई 2026 तक आवश्यक तैयारियां पूरी कर कृषि विभाग के साथ समन्वय स्थापित करें, ताकि सभी विभागों में एक समान व्यवस्था लागू हो सके। जिन कृषक बन्धुओं का फार्मर रजिस्ट्री अप्रैल 2026 तक पूरा नहीं होगा, उन्हें किसान सम्मान निधि और अन्य कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।


Comments