नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
अपने पिता रामनरेश पांडेय की स्मृति में शव दाह के लिए दान की छ विश्वा जमीन
पिता का कर्ज उतार कर सम्मानित हुए बबलू पांडे
नैनी-प्रयागराज। देवरख क्षेत्र के समाजसेवी बबलू पांडेय ने समाजहित में एक सराहनीय पहल करते हुए शवदाह स्थल के निर्माण के लिए अपनी निजी 6 बिस्सा भूमि नगर निगम को स्वेच्छा से दान कर दी। यह भूमि उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय रामनरेश पांडेय की स्मृति में दान की है।इस विषय को लेकर पार्षद मयंक यादव ने कई बार नगर निगम सदन में प्रस्ताव रखा और महापौर से अनुरोध किया। इसके बाद बबलू पांडे से संपर्क कर उन्हें समाजहित में भूमि दान के लिए प्रेरित किया गया, जिस पर उन्होंने सहमति जताते हुए जमीन की रजिस्ट्री नगर निगम को सौंप दी।
महापौर ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जल्द ही शवदाह स्थल के निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर बबलू पांडेय का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद मयंक यादव, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय श्रीवास्तव, भाजपा नेता राजेश थापा, सेक्टर प्रभारी प्रदीप तिवारी, सुधीर प्रजापति, विवेक पुरी एवं कार्तिकेय पुरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
prayagraj news swatantra prabhat news nagar nigam prayagraj naini prayagraj प्रयागराज न्यूज Bablu Pandey Social Work Land Donation News Shamshan Ghat Construction Social Worker Prayagraj Mayor Prayagraj News Mayank Yadav Parshad BJP Leader Prayagraj Public Welfare Initiative Land Donation UP Social Service News


Comments