राजनीति
फर्जी नंबर प्लेट व कागजात बनाकर ट्रक चलाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार।
एसटीएफ टीम ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है
स्वतंत्र प्रभात।
प्रयागराज।
एससटीएफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन धोखाधड़ी से जुड़े एक संगठित गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। एसटीएफ टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी कासिम अहमद पुत्र सिद्दीकी अहमद है, जो पूरामुक्ती थाना क्षेत्र के मरिया-डीह गांव का निवासी बताया जा रहा है। कासिम अहमद लंबे समय से फर्जी दस्तावेज तैयार कर चोरी और फाइनेंस पर चल रहे ट्रकों के चेसिस नंबर एवं नंबर प्लेट बदलकर उन्हें अवैध रूप से संचालित करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना था।
बरामदगी में चौंकाने वाले खुलासे
एसटीएफ टीम ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, जिसमें शामिल हैं:12 फर्जी नंबर प्लेट2 मोबाइल फोन16 चक्का ट्रकमहिंद्रा का 6 चक्का वाहनआधा दर्जन फर्जी रजिस्ट्रेशन कागजात
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विभिन्न राज्यों से कबाड़ हो चुके या चोरी/फाइनेंस विवाद वाले ट्रकों को खरीदकर उनके कागजात फर्जी तरीके से तैयार करता था। इसके बाद चेसिस नंबर और नंबर प्लेट बदलकर उन वाहनों को दोबारा बाजार में उतार दिया जाता था।
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था और इसके तार अन्य जिलों व राज्यों तक जुड़े हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ टीम ने आरोपी को संबंधित थाने की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि वाहन चोरी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
prayagraj news फर्जी दस्तावेज organized crime Legal action पुलिस कार्रवाई प्रयागराज खबर गिरफ्तारी खबर Arrest News संगठित अपराध जांच जारी Investigation Ongoing एसटीएफ कार्रवाई फर्जी नंबर प्लेट Fake Number Plate STF Action वाहन धोखाधड़ी Vehicle Fraud गिरोह सरगना गिरफ्तार Gang Leader Arrested कासिम अहमद Kasim Ahmed Fake Documents ट्रक चोरी रैकेट Truck Theft Racket नंबर प्लेट बदलना Number Plate Tampering चेसिस नंबर फर्जीवाड़ा Chassis Number Fraud Police Operation आपराधिक गिरोह Criminal Network अवैध वाहन संचालन Illegal Vehicle Operation फाइनेंस विवाद वाहन Finance Dispute Vehicles यूपी एसटीएफ UP STF कानून कार्रवाई


Comments