नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का हुआ शुभारम्भ
सभी उपस्थित लोगों को संचारी रोगों के खिलाफ लड़ाई में सहभागिता के लिये शपथ दिलाई गई
प्रतापगढ़। जनपद में 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किये जाने वाले विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान एवं 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किये जाने वाले दस्तक अभियान का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से रैली निकाल कर किया गया है। रैली से पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 ए0एन0 प्रसाद द्वारा सभी उपस्थित लोगों को संचारी रोगों के खिलाफ लड़ाई में सहभागिता के लिये शपथ दिलाई गई।
अपने घर व आस-पास साफ-सफाई रखने, जल जमाव न होने देने तथा बुखार के लक्षण वाले मरीजों को शीघ्र अतिशीघ्र पास के सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिये प्रेरित किया गया। रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में शामिल लोग नारे लगाने के साथ लोगों को जागरूक करते हुये घण्टाघर चौक तक गये।
रैली में शामिल लोग ’प्रतापगढ़ ने ठाना है, संचारी रोग मिटाना है’, ’कचरा कचरेदानी में, सोये मच्छरदानी में, “जीवन को नव मोड़ दो, गंदगी करना छोड़ दो तथा ’हर रविवार मच्छर पर वार आदि जैसे नारों के माध्यम से लोगों को अपने आस-पास साफ सफाई रखते हुये स्वच्छता का व्यवहार अपनाते हुये बीमारियों से बचने के लिये प्रेरित किया गया।संचारी रोग नियन्त्रण अभियान के अन्तर्गत नगर विकास विभाग, पंचायतीराज विकास विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस विभाग एवं उद्यान विभाग सभी स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लोगों को स्वच्छता का व्यवहार अपनाते हुये बीमारियों से बचाव के लिये जागरूक करेगें।कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारीगण, आशा व एएनएम आदि उपस्थित रहे।
swatantra prabhat news pratapgarh news प्रतापगढ़ न्यूज Uttar Pradesh Health News संचारी रोग नियंत्रण अभियान Dastak Abhiyan UP Health Awareness Rally Special Communicable Disease Control CMO Pratapgarh Swachhta Abhiyan UP Mosquito Control Campaign Public Health Campaign Government Health Program Disease Control Drive Awareness Rally Pratapgarh


Comments