देश को महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹195.5 की बढ़ोतरी

1 अप्रैल, 2026 से प्रमुख महानगरों में विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में भी वृद्धि की गई है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 1 अप्रैल से बढ़ोतरी की गई है, जिससे प्रमुख शहरों में व्यावसायिक और छोटे सिलेंडरों की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दिल्ली में, 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 195.50 रुपये बढ़कर 2,078.50 रुपये हो गई है। वहीं, 5 किलो के एफटीएल सिलेंडर की कीमत अब 51 रुपये की वृद्धि के साथ 549 रुपये प्रति रिफिल हो गई है। वहीं दूसरी ओर, घरेलू खाना पकाने वाली गैस एलपीजी की दरें, जिनमें 7 मार्च को 14.2 किलो के सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, अभी और नहीं बढ़ाई गई हैं।

दिल्ली में 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है। एलपीजी के हर तरह के सिलेंडरों की ब्लैक जारी है। सरकार उस पर कोई नियंत्रण नहीं कर पा रही है। सरकारी तेल कंपनियों की आंखे बंद हैं, सरकार बहाने बना रही है। छोटे सिलेंडर पर 51 रुपये की बढ़ोतरी सीधे मज़दूर वर्ग पर हमला है। आमतौर पर महानगरों में रहने वाला मज़दूर तबका इसी छोटे सिलेंडर से काम चलाता है। क्योंकि बड़े सिलेंडर के लिए उसे आधार, पता और अन्य दस्तावेज देने पड़ते हैं। लेकिन छोटे सिलेंडर आमतौर पर उपलब्ध रहते हैं। जिनमें वो एलपीजी भरवाकर अपना काम चलाता है।

यह बदलाव पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों की पृष्ठभूमि में आया है, जिसमें अमेरिका, इसराइल और ईरान शामिल हैं, जिसके कारण होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी हो गई है, जो कच्चे तेल और ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण वैश्विक मार्ग है।1 अप्रैल, 2026 से प्रमुख महानगरों में विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में भी वृद्धि की गई है।

दिल्ली में एटीएफ की कीमत अब 2,07,341.22 रुपये प्रति किलोलीटर है, जबकि कोलकाता में यह 2,05,953.33 रुपये प्रति किलोलीटर है। मुंबई में एटीएफ की कीमत 1,94,968.67 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 2,14,597.66 रुपये प्रति किलोलीटर दर्ज की गई है। यह वृद्धि वैश्विक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के अनुरूप है, जो एयरलाइन संचालन और हवाई यात्रा की कुल लागत को प्रभावित कर रही है।

सनातन संवाद; शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का एलान - 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतारेंगे अपना प्रत्याशी Read More सनातन संवाद; शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का एलान - 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतारेंगे अपना प्रत्याशी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें