नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कानपुर के अवैध किडनी खरीद - फरोख्त कांड में अन्य जनपदों के अस्पतालों के भी नाम
साथ ही अन्य जनपदों के अस्पतालों की संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है
कानपुर। कानपुर के किडनी खरीद फरोख्त कांड में अब तक नया मोड़ आया है, कुछ नये राज मालूम पड़े हैं। इसमें अन्य जनपदों के अस्पतालों के भी नाम सामने आ रहे हैं थाना रावतपुर क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अवैध किडनी खरीद-फरोख्त के प्रकरण में जांच के दौरान 6 व्यक्तियों सहित कुछ अन्य डॉक्टरों के नाम प्रकाश में आए हैं। इनमें से कई अभियुक्त वर्तमान में वांछित हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही अन्य जनपदों के अस्पतालों की संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि प्रकरण में अपनी किडनी बेचने वाले दो व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिससे कुछ नए तथ्य सामने आए हैं। अन्य जनपदों के कुछ प्राइवेट अस्पतालों के भी नाम सामने आए हैं। इन तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। दोनों व्यक्तियों का उपचार जारी है, वे सुरक्षित हैं तथा उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि संबंधित व्यक्ति देहरादून का एमबीए छात्र है, जिसने आर्थिक तंगी एवं फीस जमा करने के दबाव में यह कदम उठाया। प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है तथा विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित है।
swatantra prabhat news up crime news kanpur crime news उत्तर प्रदेश क्राइम न्यूज breaking news Kanpur hospital investigation India Kanpur Police Investigation कानपुर किडनी कांड Kanpur Kidney Racket अवैध किडनी खरीद फरोख्त Illegal Kidney Trade कानपुर प्राइवेट हॉस्पिटल कांड Private Hospital Kanpur Kidney Racket India कानपुर पुलिस जांच रावतपुर थाना मामला Rawatpur Police Case अवैध अंग तस्करी Organ Trafficking India Dehradun MBA Student Case किडनी स्कैम यूपी Kidney Scam UP


Comments