उर्वरक वितरण मे अनियमितता के आरोप मे विंढमगंज सचिव निलंबित

एक दर्जन से अधिक बीपैक्स सचिवो को कारण बताओ नोटिस जारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

उर्वरक वितरण मे अनियमितता के आरोप मे बीपैक्स विंढमगंज के सचिव दीपनारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुछ समितियो में रबी अभियान के अंतिम सप्ताह मे पाॅश मशीन से फर्जी ट्रांजेक्शन पाए गए ।इसलिए अनियमितता और कालाबाजारी के आरोप मे विंढमगंज सचिव दीपनारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त शाहगंज, चोपन, अरौली ,शिवपुर,रामपुर गयारतवल,रामपुरी समेत कुल तेरह सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने की दशा में अनुशासनिक/ विधिक कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बाइक टकराव के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आई महिला की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, गांव में पुलिस तैनात Read More बाइक टकराव के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आई महिला की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, गांव में पुलिस तैनात

सहायक आयुक्त ने कहा कि वितरण मे ईमानदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कठोर कार्यवाई जरूरी है।उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित एडीसीओ तथा एडीओ को ऐसे प्रकरणो की जाँच करके जाँच आख्या कार्यालय मे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।

रामनवमी पर रिहंदेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ Read More रामनवमी पर रिहंदेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार