महंत 108 बलबीर गिरि महाराज ने कैंब्रिज विद्यालय के वार्षिक पत्रिका 'ऋयसा' का विमोचन
तत्पश्चात मठ में उपस्थित गौशाला और अन्य पालतू जीवों का निरीक्षण किया
ब्यूरो प्रयागराज। महंत 108 बलबीर गिरि महाराज कैंब्रिज हाईस्कूल एण्ड काॅलेज शंकरगढ़ प्रयागराज के वार्षिक पत्रिका 'ऋयसा' का विमोचन श्री महंत 108 श्री बलबीर गिरि जी महाराज पीठाधीश्वर- बाघम्बरी गद्दी प्रयागराज (लेटे हुए हनुमान जी) ने सोमवार को अपने कर कमलों से किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने प्राचीन श्री बाघम्बरेश्वर महादेव, माॅ बागेश्वरी देवी जी के दर्शन कर महंत जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात मठ में उपस्थित गौशाला और अन्य पालतू जीवों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर महंत जी ने कहा कि मनुष्य जीवन में विद्या , गौ और कन्या दान महत्वपूर्ण दान है जिसमें विद्यादान सर्वश्रेष्ठ दान है। आगे महंत जी ने पूछा कि विद्यालय का नाम कैंब्रिज क्यों रखा गया और इस पत्रिका का नाम ॠयसा रखने के पीछे का क्या कारण है? जिस पर विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी जी ने बताया कि विद्यालय का नाम कैंब्रिज, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से प्रेरित होकर रखा गया जबकि ॠयसा पत्रिका का शाब्दिक अर्थ है- ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद । बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष विभवनाथ भारती ने बाघम्बरी मठ के इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि बाबा बालकेसर गिरि जी ने इस मठ की स्थापना मुगल काल में (लगभग 16वीं-17वीं शताब्दी के दौरान) की थी।
बालकिसन गिरि जी एक सिद्ध संत थे। कहा जाता है कि संत जी बाघ पर बैठकर तपस्या करते थे जिस कारण इस स्थान का नाम बाघम्बरी गद्दी पड़ा। लगभग 500 साल पहले संत जी का शरीर तपस्या करते हुए शांत हो गया जिनके वियोग में उस बाघ ने अपने प्राण त्याग दिए। आज भी एक बाघ का शांत शरीर उसी स्थिति में सुरक्षित है। विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठ ने महंत जी को बताया कि कैंब्रिज विद्यालय के छात्र आज अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश में अपना परचम लहरा रहे हैं।
इस अवसर पर श्री महंत 108 श्री बलबीर गिरि जी महाराज पीठाधीश्वर- बाघम्बरी गद्दी , पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विभव नाथ भारती, विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बालेंद्र पांडेय, मनी शंकर दुबे,सौरभ प्रकाश,इमरान अहमद, धर्मराज कुशवाहा,पंकज मिश्रा,मनोज तिवारी,पंकज श्रीवास्तव, राजेश गोस्वामी ,अखिलेश पांडे,दीपक केशरवानी, नरेश श्रीवास्तव, बृजेश मिश्रा, रीतु सुसारी,रेखा सिंह, रीना गोस्वामी,मधु केसरवानी, वंदना शुक्ला, आभा मिश्रा, उषा सिंह, प्रीति सेन, निहारिका सेन, अंजु गुप्ता , सीमा सिंह, रूचि शुक्ला, पूनम द्विवेदी, कोमल त्रिपाठी, आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
swatantra prabhat prayagraj news hindi news prayagraj uttar pradesh news Cultural Program UP Prayagraj Education News religious event Prayagraj Prayagraj Event News Cambridge High School Shankargarh Balbir Giri Maharaj Baghambari Gaddi Prayagraj Raysa Magazine Launch Cambridge School Prayagraj Annual Magazine Launch Baghambari Math महंत बलबीर गिरि महाराज ऋयसा पत्रिका विमोचन शंकरगढ़ प्रयागराज समाचार कैंब्रिज हाईस्कूल प्रयागराज विद्यादान का महत्व बाघम्बरी गद्दी प्रयागराज शिक्षा समाचार BJP Vibhavnath Bharti School Magazine Launch Education Program Prayagraj


Comments