सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हादसे में दो मजदूरों की मृत्यु के प्रकरण में सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर
निरीक्षण के दौरान घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए
कानपुर। दिनांक 24.03.2026 को थाना कल्याणपुर क्षेत्रान्तर्गत गूबा गार्डन (शिव कृपा अपार्टमेंट) में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के दौरान दो मजदूरों (पिता-पुत्र) की मृत्यु हो जाने की घटना प्रकाश में आई थी। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कल्याणपुर पर संबंधित सुपरवाइजर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।
उक्त घटना के क्रम में आज दिनांक 30.03.2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष एवं एडीएम कानपुर नगर के साथ संयुक्त रूप से घटना स्थल का निरीक्षण/मुआयना किया गया। निरीक्षण के दौरान घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। प्रकरण में विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
swatantra prabhat UP police news कानपुर समाचार प्रशासनिक निरीक्षण उत्तर प्रदेश हादसा Kanpur administration action father son death Kanpur Kanpur Sewage Plant Accident Kalyanpur Kanpur Incident Sewage Tank Death Kanpur SM Qasim Abidi DCP West National Safai Karamchari Commission Kanpur Police Investigation STP Cleaning Accident कानपुर सीवेज हादसा कल्याणपुर घटना पिता पुत्र की मौत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हादसा डीसीपी पश्चिम निरीक्षण सफाई कर्मचारी आयोग कानपुर पुलिस कार्रवाई दुर्घटना जांच कानपुर मजदूर मौत मामला कानूनी कार्यवाही सफाई कर्मी सुरक्षा मुद्दा


Comments