करमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अबैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

करमा / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में करमा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 27.03.2026 को थाना करमा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम केकराही स्थित एक अर्धनिर्मित कमरे में छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम छटाकू उर्फ छोटकू पुत्र मिश्री हरिजन निवासी ग्राम केकराही थाना करमा जनपद सोनभद्र बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा, ₹590/- नगद एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस संबंध में थाना करमा पर मु0अ0सं0 42/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पड़रौना कोतवाली में व्यापारियों की अहम बैठक, सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर उठी बड़ी मांगें Read More पड़रौना कोतवाली में व्यापारियों की अहम बैठक, सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर उठी बड़ी मांगें

वांछित अभियुक्तगण-सत्यदेव सिंह (पता अज्ञात),अंकित पण्डित (पता अज्ञात)

अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज Read More अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 जयराम सिंह थाना करमा जनपद सोनभद्र, उ0नि0 मनोज सिंह, हे0का0 विशाल चौहान , हे0का0 संजय कुमार गुप्ता शामिल रहे। जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।

चैत्र नवरात्रि में मांस की बिक्री रोकने की मांग Read More चैत्र नवरात्रि में मांस की बिक्री रोकने की मांग

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें