नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
16 करोड़ 23 लाख से होगा नपं उसका बाजार का विकास
नए वित्तीय वर्ष के धनराशि से होने वाले विकास कार्यों पर वार्ड सदस्यों की सहमति मिलने पर प्रस्ताव पास किया गया है।
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कार्यालय पर नगर में विकास कार्य को गति देने के लिए शनिवार को बोर्ड की बैठक अध्यक्ष मंजू जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें विकास कार्यों के लिए सर्व सम्मति से 16 करोड़ 23 लाख 50 हजार अर्थात लगभग 16. 23 करोड़ का अनुमानित बजट पारित किया गया। इस पर अध्यक्ष समेत सभासदों ने अपनी सहमति दी।
अधिशासी अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव ने पूर्व में कराए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने शासन द्वारा नामित सभी तीनों सभासद दिलीप सिंह, पवन जायसवाल, सावित्री देवी को माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ प्रदान का सम्मानित किया। उन्होंने कहा की सभी लोग मिलकर नगर पंचायत का गुणवत्तापूर्ण विकास करे। सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए बजट आवंटित किया जाता है। इससे नगर का सम्पूर्ण विकास किया जाए।
सभासदों ने अपने वार्ड में जरुरी कार्यों की सूची भी बैठक के दौरान अध्यक्ष की अनुमति से ईओ को सौंपा, नए कार्यों पर भी चर्चा किया गया। नगर क्षेत्र में सोलह करोड़ 23 लाख की लागत से सड़क, पथ प्रकाश, पेयजल, नाली-नाला निर्माण, साफ-सफाई आदि होने वाले कार्यों पर भी सहमति बनी। ईओ अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष के धनराशि से होने वाले विकास कार्यों पर वार्ड सदस्यों की सहमति मिलने पर प्रस्ताव पास किया गया है।
जल्द ही योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। चेयरमैन प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल ने कहा कि यह बैठक जन सुविधाओं को आधुनिक बनाने तथा नगर पंचायत निवासियों को मूलभूत सुविधाओं की सहूलियत हेतु काफी महत्वपूर्ण है, सबके सहयोग से विकास कराया जाएगा। बैठक में एस पी जायसवाल, अयोध्या शाहू, मयंक पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, विभुति अग्रहरि, सूरज मोदनवाल, अनूप सिंह, अंगद साहनी, कल्लू पासवान, विनोद वर्मा, दीपक कुमार आदि रहे।
uttar pradesh news siddharthnagar news Hindi News Siddharthnagar Local News UP सिद्धार्थनगर न्यूज सांसद जगदंबिका पाल Jagdambika Pal News उसका बाजार नगर पंचायत Uska Bazar Nagar Panchayat नगर पंचायत बोर्ड बैठक मंजू जायसवाल अध्यक्ष ईओ अभिनव श्रीवास्तव नगर विकास बजट 16 करोड़ बजट उसका बाजार नगर पंचायत विकास कार्य सड़क नाली पेयजल योजना नगर पंचायत बैठक सिद्धार्थनगर Nagar Vikas Budget UP Municipal Board Meeting Development Work Nagar Panchayat


Comments