उसका बाजार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में 19 करोड़ 96 लाख के बजट को मंजूरी

सांसद जगदंबिका पाल  बोले : सरकार की  मंशा के अनुरूप  कार्य करें, जिससे ग्रामीणों को लाभ मिलें

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड  उसका बाजार  के परिसर में स्थित सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख ललावती चौहान की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में कहा विभिन्न विकास कार्यो के लिए आगामी वित्तीय वर्ष  2026 - 27 के लिए सर्वसम्मति से 19 करोड़ 96 लाख रुपए का अनुमानित बजट पास हुआ है। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि से शुरू हुई।
 
इसके बाद पशु पालन विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना, समाज कल्याण विभाग, निःशुल्क बोरिंग योजना, राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त आयोग के कार्यों का अनुमोदन एवं  कार्ययोजना पर विचार,  जी राम जी मनरेगा योजना में ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत के वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर विचार सहित कुल सोलह बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान संबंधित विभागों के जिम्मेदारों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।
 
इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा की सरकार की मंशा के अनुरूप सभी लोग मिलकर  क्षेत्र पंचायत में विकास कार्य करे जिससे ग्रामीणों को विकास कार्यों का लाभ मिले। ब्लॉक प्रमुख ललावती चौहान ने कहा कि पूरे विकास खंड के सभी वार्डो में विकास कार्य कराए जा रहे है। विकास से अछूते क्षेत्र के सदस्य अपनी कार्ययोजना शीघ्र उपलब्ध कराए जिससे वहां भी विकास कार्य हो सके।  बैठक में खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता, उमेश पटेल,राम सुरेश चौहान, राम भरोस चौहान , एसके पटेल, रणजीत सिंह, राज किशोर शशि  आदि लोग रहे मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें