वार्षिकोत्सव में छात्र -छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतिभा
विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बड़े ही मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
बरेली/रिठौरा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सनेकपुर में बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सत्यदेव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस दौरान श्री सत्यदेव ने अपने संबोधन में कहा भारतीय संस्कृति में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का विशेष महत्व है। वहीं जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनेकों विदाई समारोह होते हैं। लेकिन छात्र जीवन में इसका विशेष महत्व है।विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बड़े ही मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।
बालिका शिक्षा ,दहेज प्रथा, सोशल मीडिया का दुरूपयोग, देशभक्ति गीतों पर नृत्य भी प्रस्तुत किए। कक्षा आठवीं के बच्चों को विदाई भी दी गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन जूनियर शिक्षक संघ के मंत्री कुंवरसेन ने किया।इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि कफील अहमद , प्रधान अध्यापक शांति स्वरूप, अध्यक्ष नरदेव,मंत्री कुंवरसेन ,पुष्पराज ,मोहसिन , मो अल्ताफ,रंजना ,रूबी आर्या,अनूप कुमारी , आशीष कुमार, जगदीश अध्यक्ष अफजाल हुसैन,सहित भारी संख्या में ग्रामीण व बच्चे मौजूद रहे।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम Education News UP Bareilly School News up education news बरेली न्यूज रिठौरा बरेली पूर्व माध्यमिक विद्यालय सनेकपुर छात्र-छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी सत्यदेव स्कूल वार्षिकोत्सव बरेली बालिका शिक्षा कार्यक्रम दहेज प्रथा जागरूकता देशभक्ति गीत कार्यक्रम विद्यालय विदाई समारोह शिक्षा समाचार बरेली Annual Function School Cultural Program Students Rithora Bareilly News School Annual Function Hindi Hindi News Bareilly


Comments