राजनीति
रिहायशी छप्पर में लगी आग, सारा सामान खाक
पीड़ित धर्मेंद्र निषाद ने बताया कि घर का सारा सामान गेहूं चावल कपड़े फ्रिज कूलर और दुकान का कॉपी किताब खाने पीने वाला सामान व नगद पंद्रह हजार था सब जल गया।
रामलक्षन देवरिया।
रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के शिवपुर पडरही ग्राम सभा में गुरुवार सुबह छप्पर के रिहायशी मकान में आग लग गयी। आग के चपेट में घर का और दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
तहसील क्षेत्र के शिवपुर पडरही निवासी धर्मेंद्र निषाद पुत्र पराग निषाद का घास - फुस और कटरेन का रिहायशी मकान था जिसके बगल में जनरल स्टोर का दुकान भी खोल रखा था। किराने का सामान,कापी,किताब व कोल्ड ड्रिंक बेचता था। गुरुवार की सुबह 7 बजे के लगभग घर में सब खाना बना रहे थे अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि जब तक दौड़ते हुए आग बुझाने के लिए पहुंचे तब तक दुकान और घर का सारा सामान जल के राख हो गया था जलते हुए आग को किसी तरह लोगों ने बुझाया।
पीड़ित धर्मेंद्र निषाद ने बताया कि घर का सारा सामान गेहूं चावल कपड़े फ्रिज कूलर और दुकान का कॉपी किताब खाने पीने वाला सामान व नगद पंद्रह हजार था सब जल गया। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राज मंगल यादव व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीप शर्मा घटनास्थल पर पहुंचकर संतावना दी और मदद करने का अश्वासन दिया तथा इसकी जानकारी ग्राम पंचायत के लेखपाल को भी उन्होंने दी ।
अग्निकांड ग्राम प्रधान deoria news uttar pradesh news local administration shop fire उत्तर प्रदेश खबर आगजनी Fire Incident स्थानीय प्रशासन Hut Fire ग्रामीण हादसा Rural Incident देवरिया खबर रुद्रपुर तहसील Rudrapur Tehsil शिवपुर पडरही Shivpur Padrahi छप्पर मकान आग घर जलकर खाक House Burnt दुकान में आग जनरल स्टोर नुकसान General Store Loss Fire Tragedy संपत्ति नुकसान Property Loss परिवार प्रभावित Family Affected राहत सहायता Relief Support Village Head नुकसान का आकलन Damage Assessment आपदा घटना Disaster Incident


Comments