पिपरी पुलिस की सक्रियता से ठगी के रूपये हुए वापस, पीड़ित को मिली राहत

पीड़ित ने किया पुलिस की सराहना, सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

पिपरी / सोनभद्र -

जनपद सोनभद्र में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में थाना पिपरी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक पीड़ित व्यक्ति की साइबर ठगी की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करायी गयी। आवेदक गौतम जायसवाल पुत्र ओमप्रकाश जायसवाल निवासी राधा कृष्णा मंदिर, रेनूकूट, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा धोखाधड़ी कर धनराशि ट्रांसफर करा ली गयी थी।

उक्त प्रकरण में थाना पिपरी की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर फ्रॉड की धनराशि को होल्ड कराया गया तथा नियमानुसार आवश्यक पत्राचार/नोटिस की प्रक्रिया पूर्ण कर कुल 88,700/- रुपये आवेदक के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस कराये गये।धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एवं थाना पिपरी पुलिस की सराहना किया। 

बिजली के तारों पर बिछा डिश-फाइबर का जाल, बड़े हादसों को  दे रहा है दावत Read More बिजली के तारों पर बिछा डिश-फाइबर का जाल, बड़े हादसों को दे रहा है दावत

 बरामद करने वाली टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, थाना पिपरी, निरीक्षक हरेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, महिला आरक्षी अर्चना शामिल रहे।

जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण मुलाकात Read More जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण मुलाकात

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार