नौ दिवसीय अखंड श्री राम नाम संकीर्तन 27 मार्च से 4 अप्रैल तक

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी। नैनी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित श्री राम जानकी मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा 27 मार्च से 4 अप्रैल तक नौ दिवसीय अखंड श्री राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
 
मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक त्रिभुवन चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान लगातार श्री राम नाम का संकीर्तन किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।
 
उन्होंने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें