गोविंदनगर के अवैध हुक्काबार में युवाओं को परोसा जा रहा था नशा, पुलिस ने पकड़ा 

1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। थाना गोविन्द नगर पुलिस द्वारा अवैध रूप से संचालित हुक्काबार से 7 अदद हुक्का मय 7अदद चिलम मय 7 अदद पाइप व 2 अदद अन्य पाइप व तंबाकू के खुले हुये 3 अदद सफेद डिब्बे व कोयला (चारकोल) केखुला 1 अदद पैकेट व 2 अदद पीले व लाल रंग के इलेट्रानिक हीटर के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर के द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन सुदर्शन अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक गोविन्दनगर के निकट पर्यवेक्षण में अभिसूचना तंत्र से प्राप्त हुई कि पंजाब एंड सिंध बैंक वाली गली ब्लाक नं0 6 1/2 पंजाब एंड सिंध बैंक के ऊपर स्थित ड्रैगन हाउस हुक्का बार में अवैध रूप से हुक्काबार संचालित हो रहा है।
 
प्राप्त सूचना के क्रम में दिनांक 25.03.2026 को थाना स्थानीय पर चौकी प्रभारी गोविन्द नगर मय फोर्स द्वारा ड्रैगन हाउस हुक्का बार को चेक किया गया तो पाया गया कि अवैध रूप से हुक्का बार संचालित कर नवयुवाओं को नशा परोसने का कार्य किया जा रहा था, मौके पर चौकी प्रभारी गोविन्द नगर द्वारा ड्रैगन हाउस हुक्का बार में अभियुक्त से हुक्का बार चलाने का लाइसेंस मांगा गया तो कोई भी वैध कागजात दिखा नही सका मौके पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त अंकुश उर्फ अज्जू पुत्र तुलसीराम नि० वरुण विहार बर्रा 8 थाना बर्रा कानपुर नगर उम्र करीब 18 वर्ष के कब्जे से 7 अदद हुक्का मय 7 अदद चिलम मय 7 अदद पाइप व 2 अदद अन्य पाइप व तंबाकू के खुले हुये 3 अदद सफेद डिब्बे व कोयला (चारकोल) के खुला 1 अदद पैकेट व 2 अदद पीले व लाल रंग का इलेट्रानिक हीटर बरामद हुआ। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें