भूसा दान महादान: जिलाधिकारी की निराश्रित गोवंश सेवा में जनसहभागिता की अपील

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

मुख्यमंत्री एंव वर्तमान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाली निराश्रित गोवंश संरक्षण योजनान्तर्गत जनपद अम्बेडकरनगर में कुल 39 गो-आश्रय स्थल संचालित है। जिसमें कुल 5299 निराश्रित गोवंश संरक्षित किये गये है, जिनके भरण-पोषण की व्यवस्था शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में गेंहू के भूसे के उत्पादन को दृष्टिगत रखते हुए अपेक्षा की गयी है, कि जनता को निराश्रित गोवंश के प्रति जागरूक करते हुए जनमानस को अधिकाधिक भूसा दान करने हेतु प्रेरित किया जाय।

उक्त के क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला जनपद वासियों से अपील की है कि संरक्षित किये गये निराश्रित गोवंशों के भरण-पोषण में सहयोग करते हुए अपने निकटतम गो-आश्रय स्थल पर अधिकाधिक मात्रा में भूसा, हरा चारा, पशु आहार एंव चूनी चोकर आदि दान देकर गोवंशों की सेवा कर पुण्य के भागीदारी बनते हुए पुण्य लाभ प्राप्त करें।
         उन्होंने जनपद के सम्मानित/प्रतिष्ठित/पशु प्रेमी/गोवंश में आस्था रखने वाले समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके पास गोवंशों के दान में भूसा, हरा चारा, पशु आहार एंव चूनी-चोकर आदि की उपलब्धता नही है, तो आप जनपद स्तर पर संचालित गो संरक्षण एंव संवर्धन कोष में सीधे ऑनलाइन धनराशि दान स्वरूप हस्तान्तरित या बैंक के माध्यम से जमा कर सकते है।

बैंक का विवरण निम्नवत् है।

सोनभद्र में एंटी करप्शन की टीम ने संविदा स्वास्थ्य कर्मी को  पच्चास हजार रुपये रिश्वत लेते धर दबोचा, हड़कंप Read More सोनभद्र में एंटी करप्शन की टीम ने संविदा स्वास्थ्य कर्मी को पच्चास हजार रुपये रिश्वत लेते धर दबोचा, हड़कंप

1- बैंक का नाम- पंजाब नेशनल बैंक, विकास भवन, अम्बेडकरनगर।
2- खाते का नाम- गो संरक्षण एंव सम्बर्धन कोष
3- खाता संख्या- 6257000100042049
4- आई०एफ०एस०सी० कोड- PUNB0625700
          जिलाधिकारी ने कहा कि आपके द्वारा दान की गई सामाग्री एंव धनराशि का उपयोग केवल निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए किया जायेगा।
           मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने सभी पशुपालकों, कृषकों एवं पशु प्रेमियों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे आगे आकर “भूसा दान महादान” अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और गोवंश सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

जटहां बाजार में भव्य स्वागत के बीच निकली श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की कलश यात्रा  Read More जटहां बाजार में भव्य स्वागत के बीच निकली श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की कलश यात्रा 

Post Comments

Comments