राजनीति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. संतोष सिंह को किया सम्मानित
यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे प्रयागराज और प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गया है।
प्रयागराज। प्रख्यात सर्जन एवं मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतोष सिंह को योगी आदित्यनाथ द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे प्रयागराज और प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गया है।
डॉ. संतोष सिंह ने अपनी मेहनत, समर्पण और सेवा भावना से चिकित्सा जगत में विशेष पहचान बनाई है। उनके इस सम्मान से युवा डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों को प्रेरणा मिलेगी कि वे भी समाज सेवा के प्रति निष्ठावान रहें। सम्मान के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों व गणमान्य लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
समाजसेवी निखिल श्रीवास्तव, अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह और चिकित्सक डॉ. सुनील विश्वकर्मा सहित कई लोगों ने इसे प्रयागराज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। समारोह में मिथिलेश सिंह, प्रवीण सिंह, विक्रम सिंह, डॉ. जे.पी. सिंह, नागेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
yogi adityanath swatantra prabhat prayagraj news स्वतंत्र प्रभात योगी आदित्यनाथ UP CM Yogi Adityanath प्रयागराज समाचार Dr Santosh Singh Motilal Nehru Medical College medical achievement UP doctor honored Prayagraj healthcare news UP Motilal Nehru Medical College Prayagraj surgeon Santosh Singh UP medical news डॉ संतोष सिंह मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज डॉक्टर सम्मानित चिकित्सा क्षेत्र सम्मान यूपी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य समाचार यूपी प्रयागराज सम्मान समारोह समाजसेवी स्वागत मेडिकल कॉलेज प्रयागराज सम्मान समारोह प्रयागराज


Comments