बलिया में निर्माणाधीन सरयू पुल पर बड़ा हादसा: सरिया ढांचा गिरने से 2 मजदूरों की मौत, एक गंभीर

मजदूर पिलर के लिए सरिया बांध रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से लोहे का ढांचा भरभराकर गिर पड़ा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलिया जिले में निर्माणाधीन सरयू नदी पुल पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। पिलर निर्माण के दौरान सरिया का भारी ढांचा अचानक गिरने से चार मजदूर मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना बेल्थरा रोड क्षेत्र के तुर्रतीपार पुल की है, जहां करीब 650 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। मजदूर पिलर के लिए सरिया बांध रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से लोहे का ढांचा भरभराकर गिर पड़ा।
 
हादसे के तुरंत बाद ठेकेदारों ने जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने पप्पू (30) और अमित (30) को मृत घोषित कर दिया, जबकि जुगल (27) का इलाज जारी है।
 
स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी इसी पुल निर्माण के दौरान सरिया संरचना गिरने से मजदूर घायल हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। प्रारंभिक जांच में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार