राजनीति
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
नए आपराधिक कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
सिद्धार्थनगर। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत जिले के त्रिलोकपुर थाना परिसर में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नए आपराधिक कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराध से बचाव और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया।
उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन जैसे नंबरों का उपयोग किया जा सकता है।इस दौरान तालीमूनदिन खां, महिला कांस्टेबल प्रीति आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात मिशन शक्ति यूपी पुलिस siddharthnagar news trilokpur police त्रिलोकपुर थाना सिद्धार्थनगर समाचार महिला सुरक्षा Women Awareness Program महिला जागरूकता कार्यक्रम Women Safety Awareness UP police mission shakti Mission Shakti UP cyber crime awareness Siddharthnagar police news


Comments