बलिया में दो पक्षों में खूनी झड़प: चाकू लगने से दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलिया के रामपुर उदयभान क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चाकू लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान प्रियांशु सिंह और विपुल ठाकुर के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 
सीओ सिटी मोहम्मद उस्मान के अनुसार, पुलिस को रात करीब आठ बजे घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार