नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
एनएसएस के विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
अम्बेडकरनगर। श्रीमती सत्यवती देवी इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी चनगा नरहरपुर अंबेडकर नगर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन दोनों इकाइयों के कार्यक्रमाधिकारी की देखरेख में स्वयंसेवी छात्र छात्राओं के द्वारा चयनित गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर गांव वासियों को जागरूक किया। दूसरे सत्र में बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक विजय प्रकाश तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात स्वयंसेवी छात्रा महिमा एवं श्वेता के द्वारा सरस्वती वंदना एवं श्रेया सिंह नंदिनी सिंह के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश चंद मिश्रा ने किया।
मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा की पहली सीढ़ी है जिसके सहारे आप में राष्ट्र, समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का उदय होता है, तथा अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाना ही सबसे बड़ी देशभक्ति है।
कार्यक्रम को डॉ. शिवमूर्ति कनौजिया डॉ. गिरीश चंद दुबे ने संबोधित किया तथा बच्चों को अपना आशीष प्रदान किया। कार्यक्रमाधिकारी डॉ स्वर्ण लता पांडे एवं विपिन कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम में डॉ. नीलम अवस्थी, डी.पी. सिंह, शिवनारायण यादव, निखिल कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।


Comments