ग्राम रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय भुगतान को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर  सौंपा ज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय शोहरतगढ़ पर बकाया मानदेय को लेकर प्रदर्शन करते हुए ग्राम रोजगार सेवक

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर।  जिले के शोहरतगढ़ ब्लॉक परिसर में  सोमवार को  ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक  अध्यक्ष विजय दूबे की अगुवाई में रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय को लेकर अपने आवाज को बुलंद किया।ब्लॉक अध्यक्ष विजय दूबे ने कहा कि मनरेगा (बीवी जी राम जी योजना ) के तहत कार्यरत रोजगार सेवक सरकार के योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। रोजगार सेवकों को विगत 6 माह से मानदेय नहीं मिला है। जिसके कारण  परिवार का पालन पोषण करना दुर्लभ हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी रोजगार सेवक अपने- अपने  ग्राम पंचायतों में शासन प्रशासन के निर्देशों का निष्ठा पूर्वक पालन कर रहे हैं।
 
लेकिन मानदेय न मिलने के कारण परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। रोजगार सेवकों की विकट स्थिति को देखते हुए रोजगार सेवकों ने एकजुटता के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर इकट्ठा होकर आवाज बुलंद करते हुए 31 मार्च तक बकाया मानदेय भुगतान करने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन  खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इस दौरान रोजगार सेवक चंद्रावती, रामरक्षा, मीरा देवी, अनीता चौहान, रामपाल चौधरी, सुनील गुप्ता, दीनदयाल, बाबूलाल ,अमर सहाय उपाध्याय, अमित दुबे ,मोहम्मद शमीम, शिवनारायण, दिनेश कुमार चौधरी , राजा राम आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें