गोरखपुर :खजनी में सनसनी: वार्षिकोत्सव से लौटी 12 वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने तेज की तलाश

किशोरी की तलाश में सीसी कैमरे खंगाल रही पुलिस

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

जिला ब्युरो कार्यालय :गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)

गोरखपुर। जिले के खजनी थाना क्षेत्र के महुआडाबर चौकी अंतर्गत एक 12 वर्षीय किशोरी के रहस्यमय तरीके से लापता होने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। रविवार को स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होकर घर लौट रही मासूम बच्ची के अचानक गायब हो जाने से परिवार में कोहराम मचा है, वहीं ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, किशोरी रविवार सुबह करीब 10 बजे बघागड़ा स्थित एसएस कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में भाग लेने के लिए घर से निकली थी। दिनभर कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल रहने के बाद शाम को वह स्कूल बस से अपने गांव के पास बरडांड चौराहे पर उतरी।

बताया जा रहा है कि उसने अपनी साइकिल वहीं खड़ी होने की बात कही और बस से उतरकर घर की ओर बढ़ी, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। शाम तक बच्ची के घर न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने पहले आसपास के लोगों, रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी जुटाई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद स्कूल प्रशासन से संपर्क किया गया, जहां से पुष्टि हुई कि किशोरी कार्यक्रम के बाद बस से रवाना हो चुकी थी। स्थिति गंभीर होते देख परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

महाप्रबंधक  जिला सहकारी बैंक ने किया  बीपैक्स कंप्यूटराइजेशन की  समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश Read More महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक ने किया बीपैक्स कंप्यूटराइजेशन की समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

IMG_20260322_231912

पनियहवा घाट पर उमड़ा जनसैलाब:  पत्रकार धनंजय पांडेय को नम आंखों से दी अंतिम विदाई Read More पनियहवा घाट पर उमड़ा जनसैलाब:  पत्रकार धनंजय पांडेय को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

सूचना मिलते ही खजनी पुलिस हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष जयंत सिंह के नेतृत्व में कई टीमें गठित कर खोजबीन शुरू कर दी गई। पुलिस ने बरडांड चौराहे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही संभावित स्थानों—खेत, नहर, बाग-बगीचे और सुनसान इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

न खेत न बही, जो पुलिस कहे वही सही Read More न खेत न बही, जो पुलिस कहे वही सही

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर संभावित पहलू—अपहरण, बहकावे या अन्य किसी कारण—को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अभिभावक अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। परिवार की निगाहें अब पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं और वे अपनी बेटी के सकुशल वापस लौटने की उम्मीद में हर पल प्रार्थना कर रहे हैं।

Post Comments

Comments