धर्म परिवर्तन के दबाव पर किशोरी ने की आत्महत्या

उकसाने वाला गया जेल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़।अंतू थाना के पतियारिया गांव की एक किशोरी ने 17 मार्च की दोपहर मे घर के कमरे मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने एक युवक से मृतका की बातचीत होने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने सुसंगत धाराओं मे मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू किया।पुलिस जांच में अरमान खान 21 पुत्र मुजफ्फर खान उसी गांव के निवासी का नाम प्रकाश में आने पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी मृतका को धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था जिस कारण किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवेचना में कुछ अन्य अभियुक्तों का नाम में प्रकाश में आया है।पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत आरोपी अरमान खान को जेल भेज दिया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें