जनपद प्रतापगढ़ में स्टाम्प राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अवकाश में भी कार्यालय खुलेंगे

विलेख पंजीकरण कार्य सामान्य कार्यदिवस की तरह सुचारू रूप से संचालित होगा।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। वित्तीय वर्ष 2025-26 के स्टाम्प राजस्व लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए उपनिबंधक कार्यालयों में विशेष पहल की जा रही है। सहायक महानिरीक्षक निबन्धन यादवेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत जनपद प्रतापगढ़ हेतु स्टाम्प का निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 24100.00 लाख हैजिसके सापेक्ष माह फरवरी 2026 तक जनपद हेतु निर्धारित क्रमिक राजस्व लक्ष्य 21939.00 लाख के सापेक्ष जनपद की क्रमिक राजस्व प्राप्तियां मात्र 19489.37 लाख अर्थात 88.83 प्रतिशत रही हैजो निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 21400.00 लाख के सापेक्ष मात्र 80.86 प्रतिशत है।

इसको ध्यान में रखते हुए 22 मार्च रविवार को भी जनपद के सभी उप-निबन्धक कार्यालय खुले रहेंगे और विलेख पंजीकरण कार्य सामान्य कार्यदिवस की तरह सुचारू रूप से संचालित होगा। जनपद प्रशासन ने बार एसोसिएशनदस्तावेज लेखक संघ और आम जनता को इस दिन कार्यालय खोलने की जानकारी देने और अधिकतम विलेख पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें