यह कैसा समतलीकरण जो रात में चोरी चुपके 12:00 बजे कराया जाए

प्रशासन को देखते ही ट्रैक्टर ट्रालियां इधर-उधर गलियों में घुसा दी गई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखीमपुर खीरी- अवैध रूप से मिट्टी का पटान कर रहे ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी को बचाने के लिए शासन प्रशासन को गुमराह करने के लिए भ्रामक ख़बरें चलवाई जा रही है। अवैध पटान करवा रहा ठेकेदार पुलिस प्रशासन को देखते ही मौके से सफेद कार लेकर  फरार हो गया।रात में अवैध रूप से बालू मिट्टी की चल रही ट्रालियों सहित जेसीबी को दबोचा तहसील प्रशासन ने तो समतलीकरण बताकर मामला मैनेज करने में जुटे खनन माफिया।बताते चलें कि रात के 10:30 से शुरू हुआ प्लांट में पटान का खेल, दर्जनों ट्रिलियो प्लांट में करने वाली मिट्टी का पटान मौके से भी फरार।
 
पलिया कला खीरी के तेज तर्रार नायब तहसीलदार को सूचना मिलते ही उन्होंने दो ट्रैक्टर ट्राली बालू भरी और जेसीबी को  हिरासत में ले लिया।बताया जा रहा है कि एक स्थानीय निवासी ने आला अफसर की को दी थी अवैध पटान और जेसीबी चलने की सूचना जिसका संज्ञान लेते हुए  कि गई  छापामार कार्रवाई में  दो ट्रालियों को पकड़ लिया गया।अवैध मिट्टी का पटान जो रातों-रात किया जा रहा था वह किसी को नहीं पता लगता किंतु जब मामला किसी के संरक्षण में हो तो डर कैसा?
 
जब संरक्छन प्राप्त मिट्टी बालू का पटान कर रहे थे तब बेखौफ ट्रैक्टर ट्राली चालक 60 से ऊपर की स्पीड में ट्रैक्टर ट्राली की रफ्तार और फुल साउंड में गाना सुनते ही सड़क के किनारे बने घरों के लोग जाग गए।फिर क्या था इसकी सूचना तत्काल प्रभाव से आला अफसरों को दी गई मौके से जिम्मेदार युवक सफेद कार से मौके से हुआ फरार; ट्रैक्टर ट्रालियां अरते परते लगाई गईं पुलिस के हाथ लगी दो बालू भरी ट्राली और जेसीबी।अब देखना यह है मामला आलापुर के संज्ञान में होने के बाद भी अवैध रूप चल रहीं बालू ,मिट्टी, की ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी चल रहे वाहनों का सीजर बनाया जाएगा या माफिया जुगत लगाकर मामला करेंगे मैंनेज।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें