धुरंधर 2 फिल्म' पर सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस-आहत करने के आरोप

फिल्म में सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचा जा रहा है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' (जिसे 'धुरंधर द रिवेंज' भी कहा जा रहा है) फिल्म 'धुरंधर 2' को तत्काल रोक लगाई जाएl19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि फिल्म में सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचा जा रहा हैl
 
फिल्म में सिख किरदार द्वारा धूम्रपान किया जा रहा है फिल्म में रणवीर सिंह एक सिख किरदार (जसकीरत सिंह रंगी) की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें धूम्रपान (सिगरेट पीते हुए) करते हुए दिखाया गया है।जो धार्मिक सिद्धांतों के खिलाफ सिख धर्म में तंबाकू और धूम्रपान पूरी तरह से वर्जित है। सिखों के लिए यह एक अत्यंत पवित्र और कड़ाई से पालन किए जाने वाले नियम के खिलाफ है।
 
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि अपमानजनक चित्रण पगड़ी पहने हुए एक सिख पात्र को धूम्रपान करते हुए दिखाना सिख धर्म के सिद्धांतों का अपमान है और यह धार्मिक रूप से असंवेदनशील है।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि तत्काल सिख समुदाय से सार्वजनिक माफी मांगे  और ऐसे दृश्यों को फिल्म,पोस्टर और ट्रेलर से तुरंत हटाया जाए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें