शिक्षकों की मेहनत से संवर रहा  हैं  बच्चों का भविष्यः विधायक

शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह,अंग वस्त्र व‌ बैज लगाकर भव्य स्वागत किया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़  ब्लाक संसाधन केंद्र  परिसर में गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों, स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों एवं प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा का खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह,अंग वस्त्र व‌ बैज लगाकर भव्य स्वागत किया गया।
 
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ की। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, वहीं डोहरिया खुर्द विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने संगोष्ठी में शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
 
इसमें डीबीटी योजना के तहत अभिभावकों के खातों में भेजे गए 1200 रुपये के उपयोग, प्रेरणा पोर्टल, ऑपरेशन कायाकल्प एवं निपुण भारत मिशन जैसे मुद्दों पर चर्चा की। ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे अभिभावकों को एसएमसी, आउट ऑफ स्कूल बच्चों, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा सहित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं के प्रति जागरूक करें।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा के उत्थान और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास पर जोर  दें रहीं हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत से संवर  रहा हैं बच्चों का भविष्य, उन्होंने आगे बताया कि डीबीटी के तहत भेजे गए 1200 रुपये का उपयोग बच्चों के ड्रेस, स्वेटर, जूता-मोजा, बैग एवं स्टेशनरी खरीदने में किया जाना चाहिए।
 
साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों का मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जबकि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विद्यालयों में सहायक शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। रामविलास यादव , लालजी यादव, रामदास मौर्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।इस अवसर पर रत्नेश सोनी,  हरीश वर्मा, रामदास मौर्य, मनोज यादव, तुलसीराम,मुस्तन शेरुल्लाह, सुजीत यादव आदि उपस्थित रहे,

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें